नवरात्रि पूजा में जा रहे परिवार की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मां की मौत; पिता और बेटी गंभीर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम आमापाली-अमरैया मेन रोड पर बिना नंबर के लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिवार के तीनों सदस्य नवरात्रि पूजा में शामिल होने के लिए ग्राम बटूराकछार जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बहिरकेला निवासी एक परिवार के सदस्य खेती-किसानी और रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। 11 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे परिवार की श्रीमती बसंत कुंवर राठिया, उनके पति नरोत्तम राठिया और बेटी हेमा राठिया अपने मोटरसाइकिल से ग्राम बटूराकछार में नवरात्रि पूजा में शामिल होने के लिए निकले थे।
इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे ग्राम आमापाली-अमरैया मेन रोड पर बिना नंबर के लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही मां की मौत, पिता रायगढ़ रेफर
हादसे की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से परिवार के अन्य सदस्य को मिली। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां, पिता और बहन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। घटनास्थल के पास लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर भी खड़ा था।

इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बसंत कुंवर राठिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल नरोत्तम राठिया को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया, जबकि बेटी हेमा राठिया का अस्पताल में इलाज जारी है।

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा होने का आरोप
मृतका के बेटे ने अपनी मां की मौत और पिता व बहन के घायल होने के लिए बिना नंबर के लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

​सत्ताधारी दल की महिला शाखा द्वारा ‘विपक्ष’ बनने का ढोंग: महज 50 लोगों की भीड़ ने खोली भाजपा की पोल— अब देश संभालने में असमर्थ भाजपा ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व को माना: तारेन्द्र डनसेना

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें