रायगढ़. महिला मित्र के साथ केलो डेम घूमने पहुंचे युवक को रास्ते में बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि 3-4 युवकों ने उन्हें रोककर धमकाया और युवक के पास रखे 1500 रुपये नकद के साथ दोनों के मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
डेम से लौटते वक्त बदमाशों ने घेरा
मिली जानकारी के अनुसार, जोगीडीपा निवासी सोनू सारथी (22 वर्ष), पिता सोहन सारथी, रविवार शाम करीब 6ः30 बजे अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक ब्ळ 13 ठ। 4613 से केलो डेम घूमने गया था। करीब एक घंटे तक घूमने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 3-4 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को महिला मित्र के साथ वहां घूमने को लेकर धमकाया। इसके बाद उसके पास रखे 1500 रुपये नकद और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए तथा मौके से फरार हो गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश
वारदात के बाद युवक ने सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोनू सारथी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 115(2), 309(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी पतासाजी में जुटी हुई है।



