रायगढ़ में बकरी-भेड़ चोर गिरोह सक्रिय! दीवार तोड़कर 7 भेड़ ले उड़े चोर, आसपास के गांव में भी हो चुकी चोरी, शातिर अंदाज में देते हैं वारदात को अंजाम

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में पशु चोर गिरोह की सक्रियता से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। चोर अब घरों और बाड़ों को निशाना बनाकर मवेशियों की चोरी कर रहे हैं। ताजा मामला पुसौर ब्लॉक के ग्राम सुर्री का है, जहां अज्ञात चोरों ने घर की दीवार तोड़कर करीब सात भेड़ों को पार कर दिया। चोरी गए पशुओं की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के गांवों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं।

ग्राम सुर्री निवासी धर्मपाल सिदार ने काकाजी न्यूज को बताया कि 9 अक्टूबर की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के सामने की तरफ की दीवार तोड़ दी और अंदर रखी करीब सात भेड़ों को चोरी कर ले गए। रात में भेड़ों की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग जागे, तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।


धर्मपाल ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले आसपास के कुछ घरों को बाहर से बंद कर दिया था। इससे किसी तरह की आवाज सुनाई देने या हल्ला मचने पर ग्रामीण तत्काल बाहर नहीं निकल सकें। चोरी का यह तरीका ग्रामीणों के बीच दहशत बढ़ा रहा है।

झारमुड़ा, बरगांव समेत आसपास के गांव निशाने पर
धर्मपाल सिदार का दावा है कि आसपास के झारमुड़ा, बरगांव, कौंआताल और तड़ोला गांवों में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं हुई हैं। ग्रामीणों के द्वारा काकाजी न्यूज को बताये अनुसार रात के समय लाल रंग की कार में सवार कुछ अज्ञात लोग गांवों में पहुंचते हैं और मौका देखकर पशुओं को चोरी कर ले जाते हैं। इन घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
मामले में धर्मपाल सिदार की लिखित शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और चोरी गए पशुओं का पता लगाने में जुटी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें