Kakajee News

ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी, पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी का शुभारंभ, मेंड्राकला सहकारी समिति में 11 गांवों के 1365 पंजीकृत किसानों को मिल रही सुविधा

Picture of kakajee

kakajee

अम्बिकापुर । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेंड्राकला में किसानों ने उत्साह के साथ अपनी उपज का विक्रय किया। खरीफ विपणन में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है। किसान अब अपने मोबाइल से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से धान बेच रहे हैं। इससे टोकन के लिए समिति के बार-बार चक्कर लगाने और अनावश्यक इंतजार करने की समस्या से राहत मिली है।

आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मेंड्राकला के अंतर्गत 11 गांवों के 1365 किसान पंजीकृत हैं। समिति से मेंड्राकला, मुड़ेसा, लब्जी, भिट्ठी कला, कृष्णापुर, जोगीबांध, झुमरपारा, उदयपुर ढाप, केराकछार और जगदीशपुर सहित आसपास के गांवों के किसान जुड़े हैं। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही समिति में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। व्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

ऑनलाइन टोकन से 18 क्विंटल धान बेचने पहुंचे सखाराम राजवाड़े
ग्राम जोगीबांध निवासी किसान सखाराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटवाया था। टोकन के अनुसार वे निर्धारित तिथि पर अपना धान लेकर समिति पहुंचे। उन्होंने 18 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया था। धान खरीदी के पहले दिन ही सुबह उनकी उपज की खरीदी प्रक्रिया पूरी हुई।
सखाराम ने बताया कि समिति में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। अब किसान घर बैठे मोबाइल से टोकन प्राप्त कर अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित तिथि पर धान बेच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिए जाने से किसानों को काफी आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इससे परिवार के भरण-पोषण और बेहतर जीवनयापन में मदद मिलती है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर मिठाई वितरण से भी किसानों में उत्साह रहा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

समिति के चक्कर लगाने की परेशानी से मिली राहत, सतीश राजवाड़े ने जताया संतोष
ग्राम मुड़ेसा निवासी किसान सतीश राजवाड़े भी धान खरीदी के प्रथम दिवस 15 नवंबर को अपनी उपज लेकर समिति पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को बड़ी सुविधा मिली है। पहले टोकन कटवाने के लिए समिति जाना पड़ता था, लेकिन अब किसान स्वयं अपने मोबाइल से घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
सतीश राजवाड़े ने बताया कि वे अपने पिता की ओर से धान बेचने पहुंचे हैं। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे स्वयं नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। समिति में उपलब्ध सुविधाएं और धान खरीदी की व्यवस्था भी संतोषजनक है।उन्होंने धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
डिजिटल सुविधा से पारदर्शी और सुगम हो रही धान खरीदी
जिले में धान खरीदी को किसानों के लिए सरल, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसान घर बैठे अपनी धान बिक्री की तिथि निर्धारित कर पा रहे हैं। वहीं 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
मेंड्राकला सहकारी समिति में धान खरीदी के पहले दिन किसानों की सक्रिय भागीदारी और संतुष्टि से स्पष्ट है कि डिजिटल सुविधाओं और बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसानों को सहूलियत मिल रही है। शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाएं अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही उनकी आर्थिक समृद्धि का आधार बन रही हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेजशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम चरौदा में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, सिंचाई, सड़क, बिजली और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना, ग्राम चरौदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें