Kakajee News

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों पर धान खपाने की मंशा से किए जा रहे धान के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लैलूंगा तहसील के ग्राम झगरपुर में प्रशासनिक टीम ने दो गोदामों की जांच कर कुल 965 कट्टा धान जब्त किया।
एसडीएम लैलूंगा राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने झगरपुर स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संतोष अग्रवाल के गोदाम में 900 कट्टा तथा विकास अग्रवाल के गोदाम में 65 कट्टा धान भंडारित पाया गया। टीम ने दोनों गोदामों से कुल 965 कट्टा धान जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की।

अवैध भंडारण पर प्रशासन की लगातार निगरानी
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा धान के भंडारण एवं परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में गोदामों और धान भंडारण स्थलों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान भंडारण से संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध धान का सत्यापन भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध भंडारण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें