Kakajee News

अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । जिले में धान के अवैध भंडारण एवं समर्थन मूल्य पर पुराने धान की बिक्री रोकने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने ग्राम कसडोल, तमनार में युधिष्ठिर साहू के दुकान सह गोदाम की जांच की। इस दौरान अवैध रूप से भंडारित 350 बोरी धान, जिसका कुल वजन 140 क्विंटल है, पाया गया। टीम ने मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की। इसी तरह सेवा सहकारी समिति लिप्ती में कृषक जितेन्द्र खुंटिया, ग्राम गोलाबुड़ा द्वारा धान बिक्री के लिए लाया गया था।
जांच के दौरान कुल 113 बोरी धान में से 17 बोरी धान ग्रीष्मकालीन यानी पुराना पाया गया। यह धान निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होने के कारण खरीदी के लिए स्वीकार नहीं किया गया। मामले में समिति प्रबंधक, फड़ प्रभारी एवं उपस्थित किसानों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद उप संचालक कृषि द्वारा 17 बोरी धान जब्त कर सेवा सहकारी समिति लिप्ती में सुरक्षित रखवाया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में अलग-अलग प्रकरणों में कुल 2528 क्ंिवटल धान की जप्ती की जा चुकी है। जिसमें छ.ग.कृषि उपज मंडी अधिनियम के निहित प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अवैध भंडारण तथा पुराने धान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों एवं भंडारण स्थलों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें