सारंगढ़ ,।ज्ञात हो कि सारंगढ़ नगर पालिका के द्वारा पुरानी कचहरी से साप्ताहिक बाजार की ओर आने वाली मार्ग पर लाखों की लागत से चौड़ीकरण का कार्य किया गया था जिस पर बूढ़ा तालाब की ओर बिना पेचिग के 3 महीने पूर्व ही मिट्टी पाटकर उक्त कार्य संपन्न कराया गया था क्योंकि उक्त चौड़ीकरण का कार्य मुडा तालाब की ओर बिना पैचिग दीवाल के केवल मिट्टी पाटकर किया गया था अतः पहली बरसात में ही बारिश के कारण उक्त आधारीय मिटी जगह जगह से कट कर मुडा तालाब में मिल चुकी है फल स्वरुप मार्ग कभी भी आधारहीन होने के कारण टूटकर अवरुद्ध हो सकता है और जनता का पैसा जो की शासन के मद अनुसार उक्त कार्य में लगाया गया था वह बेकार हो सकता है जनता के पैसे का इस तरह से बिना किसी ठोस इंजीनियरिंग के कार्य करके आनन-फानन में कोई भी मद बनाकर इस तरह का निर्माण कार्य किया जाना बिना गुणवत्ता एवं बिना तकनीकी के व्यर्थ किया जाना ही है। इस पर जनता के द्वारा उच्चाधिकारियों के नजरें इनायत किए जाने का भी इस माध्यम से आग्रह है क्योंकि उक्त मार्ग पर सारंगढ़ नगर की सारी जनता दिन में लगभग एक बार होकर गुजरती है और वह मार्ग साप्ताहिक बाजार गौरव पथ एवं पुराने कचहरी को जोड़ने का कार्य करती है और उस मार्ग का इस तरह से अभी से आधारहीन होने की स्थिति को मद्देनजर करते हुए जनता का पैसा बर्बाद होना निश्चित ही बहुत ज्यादा गलत है यहां यह भी ज्ञात हो की उक्त मार्ग जिन दो जल स्रोतों के मध्य से होकर गुजरती है वह दोनों तलाब ही अपने आप में विशाल मुडा तालाब लगभग 115 एकड़ का और खाड़ाबदं तालाब लगभग 20-25 एकड़ का विशाल एवं प्रसिद्ध जल स्त्रोत है जहां पूरे बरसात का पानी पूरे सारंगढ़ नगर का एकत्रित होता है और इतने बड़े जल स्रोत पर जहां इतना जल एकत्रित होता है बिना किसी पैचिंग वाल के इस तरह से जनता का पैसा बर्बाद किया जाना आनन-फानन में बिना किसी ठोस इंजीनियरिंग के कार्य किया जाना अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करके नगर पालिका की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला खड़ा करता है अब देखना यह है कि इस माध्यम से जनता ने जो आगरह इस पर नजरें इनायत करने का उच्च अधिकारियों से किया है उस पर उच्च अधिकारी कितने संवेदनशील हो होते हैं या वो भी अपनी नजरे मुद्दे हुए अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं।।

