काफी कशकमश के बाद तय हुई शहर सरकार की नई केबिनेट, सलीम, लक्ष्मीन, रत्थु, प्रभात सहित संजय देवांगन, संजय चौहान, राकेश तालुकदार, अनुपमा यादव, विकास ठेठवार व रमेश भगत को मिली जगह

by Kakajee News

रायगढ़।  नगर निगम रायगढ़ में महापौर के किचन केबिनेट एमआईसी को लेकर पखवाड़े भर तक चले खींचतान के बाद अंततः नई एमआईसी के गठन के निर्णय से महापौर जानकी काटजू के नए किचन केबिनेट का रास्ता साफ हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नई एमआईसी के सदस्यों में जहां कुछ चेहरे पुराने शामिल किये गए हैं वहीं सर्व सहमति तथा बड़े नेताओं की सहमति के आधार पर कुछ नए चेहरों को भी इस टीम में शामिल किया गया है। सूत्रांे के मुताबिक आज शनिवार को नई एमआईसी के गठन के लिए संभावित सूची तैयार कर ली गई है। जिनमें पूर्व में एमआईसी के सदस्य रहे सलीम नियारिया, प्रभात साहू,रत्थु जायसवाल, संजय देवांगन, विकास ठेठवार सहित नए चेहरों में रमेश भगत, राकेश तालुकदार, संजय चौहान, अनुपमा शाखा यादव का नाम शामिल किया गया है। इस नई सूची में बस स्टैण्ड क्षेत्र के पार्षद लक्ष्मी साहू का नाम गायब है। बताया जा रहा है कि यही सूची अंतिम और फाईनल सूची होगी। विधायक कार्यालय में गहरे विचार मंथन के बाद यह सूची तैयार की गई है। वहीं आवश्यक होने पर किसी एक नाम पर परिवर्तन की मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार इस नई एमआईसी में पार्षदों की ओर से चुने गए नामों में शेख सलीम नियारिया, प्रभात साहू, लक्ष्मीन मिरी, विधायक प्रकाश नायक की ओर से संजय देवांगन, रत्थु जायसवाल, राकेश तालुकदार, महापौर की ओर से संजय चौहान, विकास ठेठवार, अनुपमा शाखा यादव तथा लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार की ओर से रमेश भगत का नाम आगे किया गया था। जिस पर अंतिम मुहर लग चुकी है। आगे देखना होगा कि करीब एक पखवाड़े तक निगम के कांग्रेस परिवार में मचे इस घमासान और काफी मिट्टी पलीद होनें के बाद आखिरकार महापौर, सभापति और महापौर की किचन केबिनेट कितना कुछ डेमेज कंट्रोल कर पाती है।  

Related Posts

Leave a Comment