मौहापाली के चोरी के तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी खरसिया को मिली सफलता, आरोपियों से दो मोबाइल, एक कम्प्युटर सीपीयू व तीन मोटर सायकलें बरामद

by Kakajee News

रायगढ़ । मौहापाली हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में   03-04 अगस्त की  दरम्यानी रात सूने मकान में नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों में से फरार चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को बीते रात जामझोर खेत के पास बने बोर हाउस से हिरासत में लेकर चौकी लाया गया है, जिनसे चोरी की मशरूका, बाइक आदि की जप्ती कर आरोपियों को आज रिमांड पर भेजा गया है।


          पुलिस अधीरक्षक रायगढ़ तथा एसडीओपी खरसिया के निर्देशन पर चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी के लिये उनके लुकने-छिपने के हर ठिकानों पर छापेमारी कर दबाव बनाया जा रहा था जिससे आरोपीगण प्रदेश छोड़कर महाराष्ट्र फरार होने की फिराक में थे और पिछले दो दिनों से जंगल व सुनसान इलाकों में भटक रहे थे, जिनके 06 अगस्त को जामझोर खेत के पास सुनसान में बने बोर हाऊस में छिपे होने की सूचना चौकी प्रभारी खरसिया को मिली । आरोपियों की घेराबंदी के लिये देर रात का समय सुनिश्चित कर चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ सादी वर्दी में बोर हाऊस में दबिश दिया गया। जहां देवानंद उर्फ लाला राजपुत, अर्जुन राजपुत और योगेश जाधव नशा करते हुये मिले। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। आरोपीगण 03-04 अगस्त की दरम्यानी रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मौहापाली के एक मकान में अपने साथी, नीलेश डेंजारे, बसंत और कृष्ण कुमार सोनवानी के साथ गैस सिलेंडर, कंप्यूटर, सेटअप बॉक्स, वाईफाई, मोबाइल की चोरी करना स्वीकार किये। आरोपीगण से दो मोबाइल, एक कम्प्युटर ब्च्न् तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ चोरी की दो बिना नम्बर मोटर सायकलें बरामद किया गया है, जिस पर पृथक इस्तगासा धारा 41(1़4) 379,34 की कार्रवाई से की जा रही है ।  

Related Posts

Leave a Comment