299
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के नंबर वन वेब पोर्टल काका जी डॉट काम ने दो दिन पहले कर्नाटक के श्रीनिवासपुर में बंधक बनाए गए मजदूरों को लेकर सर्वप्रथम न्यूज प्रसारित की थी। इस खबर के प्रसारण होते ही प्रशासनिक व राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया था और देखते ही देखते प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने तत्काल इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को तलब करते हुए बंधक बनाए गए श्रमिकांे को सकुलश उनके ग्राम बुनगा में भेजे जाने के लिए न केवल प्रबंध करने के निर्देश दिए और वहीं उनकी पहल पर ही राज्य शासन ने कर्नाटक सरकार से बात करते हुए श्रीनिवासपुर में एक पुलिस टीम व श्रम विभाग की टीम भेजकर सभी श्रमिकों को रिहा करवा दिया है और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
