अधिवक्ता अशोक मिश्रा के भतीजे अमित ने किया आत्महत्या का प्रयास, घर में खुद की गर्दन पर मारा चाकू

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ शहर के अधिवक्ता आशीष मिश्रा के चचेरे छोटे भाई अमित मिश्रा ने आज घरेलू विवाद से तंग आकर खुद की गर्दन पर वार करके आत्महत्या का प्रयास किया।

जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं अमित मिश्रा शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मिश्रा के सगे भतीजे हैं और अधिवक्ता के चचेरे भाई हैं। इस घटना के बाद पुलिस अमित का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।


जानकार सूत्रों के अनुसार बीते कई दिनों से अमित मिश्रा अपने घरेलू विवाद के चलते परेशान रहता था और आज उसने दोपहर करीब 1 बजे अपनी गर्दन पर चाकू से वार करके जान देने का प्रयास किया।

बताया यह भी जाता है कि खुद के हाथों से गर्दन काटने की इस घटना से अमित गंभीर रूप से घायल हुआ है। समय रहते परिवार वालों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती तो किया है लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बहरहाल देखना यह है कि पुलिस जांच में क्या आता है।

Related Posts

Leave a Comment