आरसीटी क्रिकेट कप की तैयारियाँ जोरों पर,आयोजन समिति निखार रही लाल मैदान

by Kakajee News

रायगढ़। जिले में आरसीटी क्रिकेट कप का आयोजन वृहद स्तर पर करवाया जा रहा है। जिसके लिए आयोजन समिति लाल मैदान को तैयार करने हेतु युद्ध स्तर पर लगी हुई है। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य रामचन्द्र शर्मा, महेश वर्मा एवं विनय साहू ने बताया कि बरसात के कारण लाल मैदान मे घास आदि बढ़ी हुई थी साथ ही टर्फविकेट की स्थिति भी बेहतर नहीं थी। लेकिन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अंजनी तिवारी एवं स्पोटर्स ऑफिसर तापस चटर्जी की मदद से मैदान को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। घास कटिंग एवं टर्फविकेट के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी एवं विशेषज्ञ लगातार लगे हुए है। इसके लिए रामचन्द्र शर्मा सहित महेश वर्मा, विनय साहू, प्रशांत शर्मा, विशाल सिंघानिया, अमित कुंवर, सचिन चौहान आदि सदस्य विशेष तैयारी में अपना योगदान दे रहे हैं। 

Related Posts

Leave a Comment