कुर्सी बचाने हाईकमान पर दबाव बना रहे हैं बघेल? फिर दिल्ली दरबार में 35 विधायक

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ में सियासी तस्वीर क्या होगी इसको लेकर कयासों का दौर जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के 35 कांग्रेस विधायक शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। इनमें से एक विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि वह यहां पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पार्टी हाई कमान से मिलने आए हैं।

आज 35, कल और आएंगे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि आज 35 विधायक दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को और भी विधायक यहां पहुंचेंगे। हालांकि उन्होंने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने की कोई बात नहीं हो रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंचे हैं।

लंबे समय से चल रही है रार
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने को लेकर काफी समय से रार मची हुई है। भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव भी इसको लेकर दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। लेकिन हाल-फिलहाल यहां पर सत्ता परिवर्तन से जुड़े सवालों को दोनों नेता टाल जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment