आशी गर्ग मिस अग्रवाल तो मोनिका अक्षय गर्ग बनी मिसेज अग्रवाल, युवतियां एवं महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में रैंप पर की कैटवाक

by Kakajee News

ऑडिटोरियम में हुए मिस अग्रवाल और मिसेज अग्रवाल कार्यक्रम में युवतियां एवं महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में रैंप पर कैटवाक की..  दर्शकों का मन मोह लिया
श्रीमती सुजाता सरावगी ने किया कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा भी पहुंचे कार्यक्रम में..महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई दी
जेएसपीएल परिवार की ओर से खेल, कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतिभाओं को उभारने के लिए पांच लाख रूपए चेक श्री डी. के. सरावगी ने आयोजन समिति को दिया

रायगढ़ । नगर में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के पांचवे दिन निगम ऑडिटोरियम में आयोजित  संगीत और झिलमिलाती इंद्रधनुषीय रोशनी के साथ बिग स्क्रीन में थीम के साथ मिस अग्रवाल और मिसेज अग्रवाल का कार्यक्रम देखते ही बन रहा था जिसका भव्य शुभारंभ जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के छत्तीसगढ़ सीओओ डी. के. सरावगी की धर्मपत्नी श्रीमती सुजाता सरावगी ने श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यापण और दीप प्रज्वलित कर किया। साथ में रेखा महमिया, पायल अग्रवाल, रानू अग्रवाल, आशा बेरीवाल सहित अन्य महिलाएं मंच पर उपस्थित थीं।


मिसेस अग्रवाल कार्यक्रम में राशी अग्रवाल व कशिश अग्रवाल, मधु अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम में बहुत ही अच्छी एंकरिंग की। वहीं प्रिया जिंदल और मधु अग्रवाल ने मिस अग्रवाल की पूरी थीम को स्क्रीन पर प्रतिभागियों के बैग ग्राऊंड, उनकी पृष्ट भूमि की चित्र और संगीत की धुन का पूरा मैनजमेंट किया। रेखा महिमिया, किरण अग्रवाल मिस अग्रवाल कार्यक्रम का पूरा मैनेजमेंट और उसका संचालन को बहुत ही बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया। मिसेस अग्रवाल कार्यक्रम में डॉ प्रशांत अग्रवाल, सुशील रामदास, श्रीमती आशा टाइटन, सोफिया रामभगत, रिमझिम अग्रवाल, रितू तयाल, अजय बजरंग मोटर्स, आर्ची गर्ग निर्णायक थे।  

इस बीच अनिल रतेरिया ने जेएसपीएल के छत्तीसगढ़ सीओओ डी. के. सरावगी की धर्मपत्नी श्रीमती सुजाता सरावगी को मंच पर बुलाकर सम्मानित करते हुए एक संदेश दिया कि इस बार जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा खेल, कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतिभाओं को उभारने के लिए पांच लाख रूपए चेक के माध्यम से दिया है। जिसके बाद सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पुष्प गुच्छ से श्रीमती सुजाता सरावगी जी का स्वागत किया। अनिल रतेरिया ने बताया कि वे और रेखा महमिया, औऱ रानू अग्रवाल जेएसपीएल परिवार को आमंत्रित करने गये थे जहां सरावगी जी ने शुभ संदेश देते हुए 5 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। आयोजन समिति ने इसके लिए जेएसपीएल परिवार का आभार जताया।

कार्यक्रम के बीच में पहुंचे रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को भी मंच पर आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने  महाराजा  श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। जहां उनका सुनील लेन्ध्रा, अनिल रतेरिया, सुरेश गोयल, अनूप रतेरिया, रेखा महमिया, पायल अग्रवाल सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। अनिल रतेरिया ने अपने उद्बोधन में बहुत ही संक्षिप्त में रायगढ़ के अग्रवाल समाज की पूरी पृष्टभूमि की उन्हे जानकारी दी और बताया कि रायगढ़ का अग्रवाल समाज कोरोना काल से लेकर, बाढ़, आपदा सहित सामाजिक कार्यों में हमेशा साल भर शासन प्रशासन का सहयोग करता है जितनी भी विपदा आये चाहे वह बीमारी के रूप में हो या अन्य परिस्थिति में हमेशा शासन प्रशासन का सहयोग करता आया है। पुलिस अधीक्ष अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और महाराजा अग्रसेन जयंती की उन्होंने सभी को बधाई दी। और साथ ही कार्यक्रम भी देखा।

 आशी गर्ग मिस अग्रवाल तो मोनिका अक्षय गर्ग बनी मिसेज अग्रवाल
अग्रसेन जंयती में निगम ऑडिटोरियम में हुए मिस एवं मिसेज अग्रवाल प्रतियोगिता में युवतियां एवं महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में रैम्प पर कैटवाक की । वहीं एंकर द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें मिस अग्रवाल का ताज आशी गर्ग ने जीता। द्वितीय स्थान पर चाहत अग्रवाल तथा इशिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। वहीं मिसेस अग्रवाल 40 वर्ष से कम में मिसेज अग्रवाल का खिताब मोनिका अक्षय गर्ग  ने जीता वहीं द्वितीय मुस्कान अभिनव अग्रवाल तथा तृतीय स्थान आंचल विशाल अग्रवाल ने हासिल किया। इसी तरह  मिसेस अग्रवाल 40 वर्ष से ऊपर में मिसेज अग्रवाल का  खिताब संगीता सुरेश अग्रवाल, द्वितीय रीना राकेश पालीवाल तथा तीसरे स्थान पर स्वीटी संजय गोयल एवं परिशा अग्रवाल रहीं।  

पूरे कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक सुरेश गोयल और अध्यक्ष अनूप रतेरिया,  संरक्षक सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा), अनिल रतेरिया, बजरंग महमिया, बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा, सुनील रामदास, भाई महावीर अग्रवाल,  विकास अग्रवाल (पुष्पक), रेखा महिमिया, पायल अग्रवाल, लता अग्रवाल (डोरा), कविता बेरीवाल,रानू मित्तल, किरण अग्रवाल (राधे),आशा टाइटन, अनिल गर्ग, कैलाश अग्रवाल (तुलसी), दीपक अग्रवाल (डोरा), सरस अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (जामगांव), रमेश बंसल, अशोक अग्रवाल (ब्लू चीफ), दीपक अग्रवाल (जामगांव),  कमलेश रतेरिया, मनीष पालीवाल, मनीष अग्रवाल (दवाई) , प्रकाश निगानिया, राहुल महमिया, विमल अग्रवाल, अधीश रतेरिया, विशाल सिंघानिया सहित शहर के सभी जोन के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे और सभी ने मुक्तकंठ से कार्यक्रम की प्रशंसा की ।

महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5145 वीं जयंती के अवसर पर आज रायगढ़ नगर में आज सुबह अग्रवाल समाज के मध्य जोन के सैकड़ों पुरूषों-महिलाओं ने विशेष वेशभूषा व पगड़ी पहनकर बाजे गाजे के साथ अग्रोहा भवन पहुंचकर महाराजा श्री अग्रसेन जी की भव्य महाआरती की। आज की आरती में मध्य जोन के गांधी गंज, गौरी शंकर मंदिर चौक, सुभाष चौक, पुरानी हटरी, लाल टंकी, पुराना सदर बाजार, रामनिवास टॉकीज चौक, इतवारी बाजार, दरोगा पारा, हटरी चौक, नई सड़क, बुजी भवन इस क्षेत्र के निवासरत अग्र समाज के महिला पुरुषों की पोशाकें और खासकर मारवाड़ संस्कृति की एक झलक बहुत ही अच्छी दिखाई दे रही थी।  

Related Posts

Leave a Comment