लीनेस क्लब रायगढ़ ग्रेटर ने बेटी- बचाव बेटी- पढ़ाव चौक पर किया सफाई कर्मचारियों का सम्मान

by Kakajee News

रायगढ़ । ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स CM — 1 संपदा की रायगढ़ ग्रेटर ईकाई द्वारा समय – समय पर समाज हित के कार्य किये जाते है । इसी कड़ी में सेवा सप्ताह के दौरान क्लब अध्यक्ष लीनेस संगीता शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा गाँधी जी ने जो सपना देखा था कि छोटे- बड़े , ऊँच – नीच , छुआछूत की भावना को त्याग कर सभी को आपस में मिलजुल कर एक साथ रहना का सपना देखा था ।


आज ग्रेटर परिवार द्वारा रायगढ़ के बेटी – बचाव बेटी- पढ़ाव चौक पर नगर निगम पालिक के सफाई कर्मचारियों को माथे पर तिलक लगाकर गमछा पहनाकर और नाश्ता भेट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री महावीर भैया समाज सेवी ने भी ग्रेटर परिवार का हौसला बढ़ाया और सफ़ाई कर्मचारियों का सम्मान बीच – बीच में होते रहना चाहिए ताकि इन सभी का हौसला बढ़े ताकि ये जोर से पूरे रायगढ़ की क्लीन सिटी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवे । कार्यक्रम के दौरान सफाई दरोगा भी उपस्थित रहे ।


क्लब की सदस्यों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया जिसमें लीनेस सुषमा डालमिया , लीनेस गायत्री अग्रवाल , लीनेस निशा शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही ।सभी सफाई कर्मचारियों ने ग्रेटर परिवार को धन्यवाद व्यक्त किया । कि आज तक कोई भी संस्था ने इस तरीके से हम सफाई कर्मचारियों का सम्मान नही किया है ।

Related Posts

Leave a Comment