एसपी यू उदय किरण ने की अपने ड्राइवर की बेरहम पिटाई, अस्पताल में भर्ती

by Kakajee News

नारायणपुर एसपी यू उदय किरण ने की अपने ड्राइवर जयलाल नेताम की बेरहम से पिटाई की है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी साफ नहीं होने से नाराज एसपी ने उसकी पिटाई की है, जिससे सर्व आदिवासी समाज में रोष है। इसके साथ ही राजनीति दलों के पदाधिकारी पीड़ित ड्राइवर से मिलने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।

बताते चलें कि इससे पहले उदय किरण ने महासमुंद विधायक की पिटाई की थी। विधायक मामले को कोर्ट ले गए थे, लेकिन हाईकोर्ट तक कुछ नहीं हुआ। अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर हुई है। वह बिलासपुर में भी मारपीट के लिए चर्चा में थे।

Related Posts

Leave a Comment