241
बिहार। फिरौती के लिए अगवा किए गए एक युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी। युवक को जिंदा जलाकर मार डाला गया। मृतक विद्युत विभाग की एक कर्मचारी का बेटा था, जिसे 3 दिन पहले अगवा कर लिया गया था।
मुसादपुर में विद्युत विभाग की महिला कर्मचारी उर्मिला देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। 16 अक्टूबर को बिहार थाना क्षेत्र से उर्मिला देवी ने पुलिस थाने जाकर अपने 20 वर्षीय बेटे नीतीश के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कूल संचालक समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जब उनसे पूछताछ की तो ऐसा खुलासा हुआ, जिसे जानकर सब हैरान रह गए। उन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को सोहसराय के आशानगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के परिसर से कत्ल के कुछ सबूत बरामद किए।
