264
कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है।
21-10- 2021 को आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर निवासी फुलसाय चौहान अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है।
मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी टीम द्वारा फुलसाय चौहान के घर दबिश दी गई। घर की तलाशी में संतोष चौहान के घर से 25 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
