कोरोना महामारी के समय देश के नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ”प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” की शुरूआत की थी। इसके तहत देश के करीब 80 करोड़ राशनकार्ड धारक को प्रति महीना, प्रति सदस्य 5 किलो अधिक अनाज (गेहूं-चावल) दिया जाता है। दीपावली के बाद से यह योजना बंद हो जाएगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने इस योजना को इस साल दीपावली तक के लिए ही लागू की थी। इस दिन से यह योजना समाप्त हो जाएगी।
गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जिसे पिछले साल दीपावली और छठ पूजा तक चलाया गया था। इसके बाद फिर इस साल जब देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो एक बार फिर देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया था और इसी के साथ PMGKY 2.0 की शुरुआत हुई। योजना के दूसरा चरण भी दीपावली तक यानी 4 नवंबर तक जारी रहेगा और फिर बंद कर दिया जाएगा।
बता दें कि सरकार की इस योजन के तहत देश के करीब 80 करोड़ राशनकार्ड धारक को प्रति महीना, प्रति सदस्य 5 किलो अधिक अनाज (गेहूं-चावल) दिया गया। बताते चलें कि देश के जिस नागरिक के पास भी राशन कार्ड उपलब्ध है, वह अपने कोटे के राशन के साथ-साथ इस योजना के तहत हर महीने 5 किलो अतिरिक्त राशन प्राप्त कर रहा है।
