धनतेरस के अवसर पर शहर का बाजार हुआ गुलजार , महंगाई के बावजूद हुई जमकर खरीददारी

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ शहर में धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। महंगाई के बावजूद दुकानों पर जहां सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। वहीं बाजार में जगह- जगह जाम की स्थिति भी देखने को मिली। दुकानदार तरह-तरह के गिफ्ट व लुभावने आफर देकर उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करते देखे गए। बाजार में धनतेरस की धूम सुबह से ही दिखनी शुरू हो गई थी। लेकिन दुकानों पर भीड़ दोपहर बाद बढ़ी। सबसे अधिक भीड़ झाड़ू, बर्तन, आभूषण व इलेक्ट्रानिक के अलावा कपड़ा दुकानों में देखी गई। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से नए सामानों की खरीदारी की।


शहर के दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष इस अवसर पर विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ी है। झाडू-बढनी की भी बिक्री जमकर हुई। आर्थिक स्थिति से संपन्न लोग से लेकर निम्न वर्ग के लोग झाडू खरीदना नहीं भूल रहे थे। शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। मंगलवार की सबह से देर शाम तक दुकानों में लोगों की भीड़ देखी जा रही थी। दुपहिया वाहन खरीदने के लिए धनतेरस का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ एजेंसियों की तरफ बढ़ रहे थे।

शहर में बर्त्तन के दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। वहीं आभूषण दुकानों पर भी महिला पुरुष की भीड़ चांदी के सिक्के तथा अन्य सोने चांदी के आभूषण खरीदने में मशगूल थी। धनतेरस को लेकर बाजारों में चहल पहल काफी बढ़ा हुआ था। लोग अपने आवश्यकतानुसार चीजों की खरीददारी में मशगूल थे।


जगह- जगह दिखा जाम का नजारा
धनतेरस की परंपरा के अनुसार इस दिन खरीददारी के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचते है। आज मंगलवार को सुबह से शाम तक शहर के हर सड़कों में भीडभाड रहा। शहर के सदर बाजार, सुभास चौक, रामनिवास टाकीज चौक, महात्मा गांधी चौक के अलावा अन्य मार्गो में जाम की स्थिति देखी गई। त्यौहारी सीजन के मददेनजर शहरवासी खरीददारी के लिए चार चक्का वाहनों में बाजार पहुंच रहे थे, जिससे यह जाम की स्थिति और अधिक बढ़ते जा रही थी।

Related Posts

Leave a Comment