रायगढ़ । रायगढ़ जोरापाली स्थित जगदम्बा प्लांट में काम करते हुए एक मजदूर के घायल होने की खबर सामने आई है,जिले के उद्योगों में सुरक्षा की कमियों की वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता ही रहता है। इस घटना में भी देखने को मिला, एक मजदूर के हाथ मे गम्भीर चोट लगने के बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाए उद्योग प्रबंधन द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,युवक का इलाज कर रहे जिले के डॉक्टर ने बताया कि गम्भीर चोट के बाद मजदूर को इलाज के लिए लाया गया है,फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है,सर्जरी के बाद ही स्पस्ट हो पाएगा कि मजदूर के हाथ को गम्भीर चोट ने कितना प्रभावित किया है।
जगदम्बा प्लांट प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से मामले को रफादफा करने में कोई कसर नही छोड़ी थी,इस घटना की जानकारी न ही पुलिस को दी गई और न ही उद्योगिक सुरक्षा विभाग को,मामला मजदूर के हाथों में लगी गम्भीर चोट का था लिहाजा लाख कोशिशों के बाद भी सच्चाई छिप न सकी। सोशल मीडिया में खंबर वायरल हुई और जिला कलेक्टर भीम सिंह के संज्ञान में मामला आते ही उद्योग प्रबंधन की मुसीबतें बढ़ गई,खुद को फंसता देख प्लांट प्रबंधन के द्वारा घटना के कई घंटों बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई,इस विषय मे उद्योगिक सुरक्षा विभाग ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल विभाग मजदूर के ऑपरेशन होने का इंतजार कर रहा है। प्लांट के अंदर किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था थी इस बात की बारीकी से जांच की जाएगी और लापरवाही साबित होने पर कार्यवाही होना निश्चित है,उद्योगिक सुरक्षा विभाग के आलाधिकारियों के अनुसार घायल मजदूर को हुई इंज्यूरी के हिसाब से मुआवजा भी तय किया जाएगा।
