अपेक्स हास्पिटल को मिली एनबीएच की मान्यता, तीन सालों में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रबंधन मरीजों के विश्वास पर उतर रहा खरा

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ के बाईपास मार्ग पर बना अपेक्स हॉस्पिटल ने एनएबीएच अवार्ड हासिल कर लिया है। जिला मुख्यालय में स्थित इस अपेक्स अस्पताल में मात्र तीन सालों के भीतर मरीजों के प्रति अपनी बेहतर सेवा देते हुए एक विश्वास हासिल किया है और अब इस अस्पताल में बड़े शहरों के बड़े डाक्टर मरीजों को अच्छे इलाज के लिए सप्ताह में एक दिन का समय दे रहे हैं जिसको लेकर कभी रायगढ से रायपुर के अलावा अन्य बड़े शहरों की दौड़ लगाने वाले मरीजों के रिश्तेदार राहत महसूस कर रहे हैं।


अपेक्स अस्पताल के संचालक डॉ. मनोज गोयल की परिकल्पना से 2017 से ही अनवरत अपने मरीजो को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा के लिए कटिबद्ध रहा है। अस्पताल में सभी मरीजों के लिए श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया गया है।


भारत सरकार द्वारा संचालित एनबीएच board ( नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल) हॉस्पिटल के क्वालिटी और सुविधा का मानक तय करता है और उस मानक के अनुरूप होने पर सर्टिफिकेट प्रदान करता है। विगत 6 माह पूर्व छ।ठभ् की टीम के द्वारा अपेक्स हॉस्पिटल निरीक्षण किया गया एवं अपेक्स हॉस्पिटल की सुविधा को एनबीएच के मानक के अनुरूप पाया गया एवं तत्पश्चात दिनाक 2ध्11ध्2021 को अपेक्स हॉस्पिटल को एनबीएच सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। अपेक्स हॉस्पिटल में सभी मरीजों का कुशल चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जाता है। मरीजों के लिए पार्किंग वेटिंग एरिया एवं स्वच्छ पीने का पानी का विशेष ध्यान रखा गया है इसके अलावा मरीज को संपूर्ण पैथोलॉजी, एक्स रे, सी टी स्कैन, ब्लड बैंक की सुविधा हॉस्पिटल परिसर में ही उपलब्ध कराई गई है।


बांझपन के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ सेंटर की सुविधा दी गई है। डॉ .रश्मि गोयल एवं भ्रूण विशेषज्ञ डॉ हुसैन शेख के कुशल नेहतव में अपेक्स आईवीएफ लैब का रिजल्ट लगभग 80ः तक है, जिसके कारण निःसंतान दंपति के लिए यह एक वरदान की तरह है। गर्भवती महिलाओं के लिए अपेक्स में आधुनिक लेबर रूम, मॉड्यूलर ऑपरेशन थ्रेटर , सूट रूम, डीलक्स रूम की सुविधा उपलब्ध है। सर्जरी विभाग में डॉ .मनोज गोयल सीनियर लेप्रोस्कोपी सर्जन है उन्हे 25000 से ज्यादा सर्जरी करने का अनुभव है यहां पर लेप्रोस्कोप,सिस्टोस्कोपी, एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध है।


मेडिसिन विभाग में 2 विशेषज्ञ उपलब्ध है। हड्डी रोग विभाग में सी आरम मशीन द्वारा छोटे चीरे से ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। नेत्र रोग विशेषज्ञ मेजर डॉ. नीलम भगत द्वारा फेको सुविधा से उपचार किया जाता है।


स्त्री रोग विभाग लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ कीर्ति नंदा है,जिन्होंने दूरबीन द्वारा अनेक दुर्लभ केस किए है। साथ ही साथ एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. अरविंद यादव के नेतृत्व में जटिल से जटिल ऑपरेशन किया जाता है। पांच सालों में यूरोसर्जरी में गंभीर से गंभीर बीमारियों का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया जा चूका है।हाल ही में प्रोस्थोडॉन्टिक्स डॉ पूनम गोयल के नेतृत्व में डेंटल विभाग भी शुरू किया गया है।


अपेक्स हॉस्पिटल में सर्वसुविधा युक्त 12 बेड आईसीयू है, जिसमें दो दो फिजिशियन की टीम डॉ. नरेश पटेल एवं डॉ. प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व से 24’7 संचालन किया जाता है। रेडिलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. राजन नायक के सानिध्य में सीटी स्कैन के साथ 3क् अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसके अलावा भविष्य में हार्ट मरीज के लिए एवं न्यूरो की सुविधा भी की जाएगी।

सुप्रसिद्ध न्यूरोलाजिस्ट डा योगेश बारापात्रे 13 को रायगढ़ में
सुप्रसिद्ध न्यूरोलाजिस्ट डा योगेश बारापात्रे अपैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, अटल चौक, छातामुड़ा बाई पास रोड रायगढ़ में 13 नवंबर दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। अग्रिम पंजियन हेतु मोबाईल नंबर 9329142501, 9329142502 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं टोल फ्री नंबर 1800-889-5080 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय रहे कि डॉ बारापात्रे के द्वारा दूरबीन द्वारा किडनी के पथरी का आपरेशन, दूरबीन द्वारा प्रोस्टेट का आपरेशन,पेशाब बार बार होना, पेशाब में जलन का होना, पेशाब से सम्बंधित किसी भी प्रकार अन्य समस्या होना का अत्याधुनिक पद्धति से उपचार किया जाता है।

Related Posts

Leave a Comment