एक करोड़ का इनामी नक्सली किशन गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में कई नक्सली घटनाओं को दिया अंजाम

by Kakajee News

जगदलपुर। झारखंड पुलिस ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली को दबोचा है। उसके साथ ही पुलिस ने नक्सली की पत्नी शीला मरांडी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार नक्सली नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा इलाज के लिए रांची अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने इनामी नक्सली को धर दबोचा। यह जानकारी झारखंड के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने दी है।
85 साल की उम्र में इनामी नक्सली प्रशांत बोस को दबोचा है। बता दें कि प्रशांत बोस छत्तीसगढ़ के कई नक्सली घटनाओं में शामिल था। इसके साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी नक्सली संगठन को मजबूत करने का काम करता था। वहीं अब इनामी नक्सली ​की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Related Posts

Leave a Comment