ट्रेलर वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जेएसडब्ल्यू कंपनी से 11 लाख रूपये का स्पंज आयरन निकाल ले जाने वाला ड्रायवर गिरफ्तार

by Kakajee News

आरोपी से 6.55 लाख रूपये का स्पंज आयरन व नकदी रूपये बरामद, घटना बाद से फरार था आरोपी


रायगढ़।
ट्रेलर वाहन की नम्बर प्लेट बदलकर बड़ी चालाकी से जेएसडब्ल्यू कंपनी नहरपाली से करीब 11 लाख रूपये का स्पंज आयरन पार कर फरार हुये ड्रायवर को भूपदेवपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी ड्रायवर से 21840 डज्. स्पंज आयरन जुमला कीमती 6,55,000 – रूपये का जप्त किया गया है।


घटना के संबंध में प्रार्थी चंद्रशेखर तिवारी पिता हृदयनारायण तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी भूपदेवपुर 18 सितंबर को थाना भूदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चालक सोमनाथ ऊर्फ सौरभ एवं वाहन स्वामी आरोपी गंगाराम चौहान द्वारा मिलीभगत कर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 4821 में जेएसडब्ल्यू कंपनी नहरपाली से मां शिवा स्टील एंड एलायज पूंजीपथरा के लिए स्पंज आयरन 32360 डज्. जुमला कीमती 11,26,452- रूपये को 19 सितंबर को ट्रेलर वाहन मे लोडकर मां शिवा स्टील एंड एलायज पूंजीपथरा नहीं पहुंचा कर गबन कर दिया है, रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 406, 420, 467, 471 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना में पाया गया कि वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 3378 का मालिक आरोपी गंगाराम चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 35 वर्ष सा0 कोटमार थाना चक्रधरनगर अपने वाहन में सीजी 15 एसी 4821 नम्बर प्लेट लगाकर ड्रायवर सोमनाथ ऊर्फ सौरभ की मदद से स्पंज आयरन को कम्पनी से निकाले ले गये थे। वाहन स्वामी की पतासाजी कर 05 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। आरोपी चालक सोमनाथ ऊर्फ सौरभ की पतासाजी की जा रही थी जो अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था।

टीआई भूपदेवपुर उत्तम साहू द्वारा मुखबिर एवं सायबर सेल से आरोपी के ठिकानों की जानकारी लेकर दबिश देना प्रारंभ किया गया जिसे उसके गांव से हिरासत मे लेकर थाना लाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार किया तथा बताया कि वाहन स्वामी गंगाराम चौहान के कहने पर स्पंज आयरन को अवैध रूप से बेचने के लिये चारभांठा हाइवे के किनारे डम्प कर रखा हुआ था, आरोपी के निशांदेही पर स्पंज आयरन 21840 डज्. जुमला कीमती 6,55,000- रूपये एवं नगदी 5,000 रूपये की जप्ती आरोपी चालक सोमनाथ ऊर्फ सौरभ ऊर्फ चिनी पिता कृष्ण कुमार चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी विजयनगर थाना कापू से की गई है, जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू, सहायक उप निरीक्षक डी.पी. चौहान, जी.आर. भगत आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, कृष्ण कुमार वारेन एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Related Posts

Leave a Comment