एसबीआई का बैंक बचाओ देश बचाओ आंदोलन , बैंकों के निजीकरण को लेकर आंदोलन, कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री रविंद्र चौबे, कहा-जो काम इस देश में अंग्रेजों ने नही किया उस काम को मोदी सरकार कर रही है

by Kakajee News

एसबीआई का बैंक बचाओं देश बचाओं आंदोलन । बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशभर चलाया जा रहा है अभियान । प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे भारतीय स्टेट बैंक के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज से करीब 52 साल पहले प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इंदिरा जी ने कहा था कि बैंक देश की विकास में सहायता करेगा। उनका सोच बिल्कुल सही थे। आज देश के विकास बैंकों का बड़ा हाथ है। बैंकों के माध्यम से गरीबी उन्मूलन के अलावा, कृषि व छोटे इंड्स्ट्री के विकास में बड़ी भूमिका रही। वहीं मौजूदा मोदी सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों के अलावा बैंकों का भी निजीकरण क्यों करने जा रही है, यह चिंतनीय हैं।

उन्होंने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा आखिर बैंकों का निजीकरण कर किसको लाभ दिलाना चाहते हैं , आखिर चंद बड़े पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए बैंकों का निजीकरण करने जा रहें हैं। जो काम इस देश मे अंग्रेजों ने नहीं किया, वो काम मोदी सरकार कर रही है। बैंकों के निजीकरण का कांग्रेस पार्टी संसद में भी विरोध करेगी। इस दौरान कार्यक्रम में एसबीआई के आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फ़ेडरेशन के महासचिव सौम्या दत्ता, मदन जैन, एस वी राधा कृष्ण राव, विजय येचुरी, गोपाल कृष्ण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Related Posts

Leave a Comment