छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में दोगुनी हुई संक्रमण की दर, रायपुर और दुर्ग में सामने आए सबसे ज्यादा केस

by Kakajee News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन में संक्रमण की दर दोगुनी हो गई। जिसे लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में संक्रमण दर 0.12% रहा तो वहीं रविवार को यह दर 0.23% संक्रमण हो गया। रविवार को 13 हज़ार की जांच हुई जिसमें 30 नए मामले सामने आए हैं, जबकि शनिवार को 27 पोजटिव मिले थे।
सबसे ज्यादा मरीज रायपुर और दुर्ग में 7—7 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 26 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब एक्टिव केस 330 है।

Related Posts

Leave a Comment