800 साल से जमीन में दफन था खौफनाक राज, बाहर निकला तो वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

by Kakajee News

दुनिया में कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें या घटनाएं होती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। वहीं दुनिया में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां कुछ अनोखे तो कुछ विचित्र रहस्य छुपे हुए हैं, लेकिन इन रहस्यों के बारे में जान पाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। पेरू में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ही रहस्य से पर्दा उठाया है, जो सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे दफन था। 

भूवैज्ञानिकों की एक टीम को पेरू के केंद्रीय तट पर करीब आठ सौ साल पुरानी एक ममी मिली है। इस ममी के बारे में पुरातत्वविदों ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है। पुरातत्वविदों के मुताबिक ये ममी सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे एक मकबरे में दबी थी। इस ममी को इतने अजीब तरीके से दफनाया गया था, जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए थे। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या था जिसकी वजह से ये ममी चर्चा में आ गई। 


एक्सपर्ट के मुताबिक आज से करीब 800 साल पहले पेरू के मध्य तट पर एक मरे हुए व्यक्ति को ममी बना कर दफन कर दिया गया था। साथ ही उसके शव को खास तरह के कपड़ों से लपेटकर बांध दिया गया था। उसके हाथों को उसके मुंक के ऊपर रखकर रस्सी से बांध दिया गया था। सिर्फ यही नहीं उसके पैर भी बांध दिए गए थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बैठी हुई अवस्था में बांध दिया गया हो। 


खुदाई में शामिल पुरातत्वविद् पीटर वैन डैलेन लूना ने बताया कि अब तक लिंग की पहचान नहीं हुई है कि ये ममी किसी पुरुष की है या स्त्री की, लेकिन इसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को इस ममी के साथ कई तरह के सामान मिले हैं। इसमें बर्तन से लेकर सड़ी सब्जियां तक शामिल हैं। इसके अलवा ममी के साथ पत्थर के औजार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस ममी को गड्ढे से निकाला गया है वो हाई इंडियन रीजन का रहने वाला रहा होगा। 


जानकारों ने बताया कि लीमा शहर के बाहरी इलाके में मिली एक भूमिगत मकबरे के अंदर ये ममी मिली है। फिलहाल ममी के साथ मिली चीजों के बारे में जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं। शोधकर्ता अब मकबरे और ममी का अध्ययन कर रहे हैं ताकि ये पता कर सके कि इस ममी का मकबरे के साथ क्या संबंध है। क्या इसका अंतिम संस्कार इसी में किया गया था था या फिर बाद में इसके शव को यहां पर ममी बना कर रख दिया गया।  

Related Posts

Leave a Comment