रायपुर । छत्तीसगढ़ के गृह मंत्रालय ने आज एक आदेश जारी कर 4 आई जी के प्रभार मे बदली की है। जानकारी के अनुसार बद्रीनारायन मीणा को दुर्ग संभाग के साथ साथ सब रायपुर संभाग का आई जी का प्रभार सौंपा गया है वहीं और ओ पी पाल को बस्तर नक्सली ऑपरेशन की ज़िमेदारी दी गई है।
आज जारी आदेश में दो और वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी को भी अलग अलग पोस्टिंग की गई है जिसमे रामगोपाल गर्ग को उप महा निरीक्षक राजनाँदगाँव तथा के एल घ्रुव को धमतरी गरियाबंद, महासमुंद नक्सली ऑपरेशन बनाया गया है।