229
सुकमा । इस वक्त की बड़ी खबर नक्सल प्रभावित जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई वहीं 3-4 नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले भेज्जी थाना क्षेत्र में आज सर्चिंग में निकले सुरक्षाबलों का नक्सलियों से सामना हो गया और उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में बड़े कैडर के मारी जाने की आ रही खबर रही है, वहीं एक नक्सली का शव मिलने की बात कही जा रही, जबकि 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की बात कही जा रही है। यह सर्चिंग अभियान डीआरजी और CRPF के संयुक्त टीम में किया गया था।
