युवराज सिंह IFMA विश्व म्यू थाई चैम्पियंसशिप में भारत के लिए जीता काँस्य पदक, छ ग से चयनित एकमात्र खिलाड़ी युवराज की उपलब्धि

by Kakajee News

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में 33 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल मलेशिया में आयोजित IFMA विश्व म्यू थाई चैम्पियंसशिप में भाग लेने क़वालालम्पुर मलेशिया गया था।

यह अत्यंत हर्ष एवँ गौरव का विषय है कि दूरस्थ बस्तर अंचल से गत पांच वर्षों से अपने वेट में 14 वर्षीय म्यू थाई चैंपियन जगदलपुर निवासी युवराज सिंह राजपूत भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत के लिए काँस्य पदक जीतकर बस्तर जिला, छ ग राज्य और भारत देश को विश्व स्तर पर स्थापित किया। सेमीफाइनल में युवराज का मुकाबला उज़्बेकिस्तान के सुलयमो सल्टेबोएव से हुआ जहाँ युवराज को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अंकों से परास्त हुआ और नियमानुसार सेमीफाइनल लूज़र को काँस्य पदक दिया जाता है अतः युवराज ने भारत के लिए काँस्य पदक प्राप्त किया। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि युवराज छ ग राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं जो इस विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया।

युवराज के पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत भी अपने पुत्र के साथ भारतीय म्यू थाई दल के साथ मलेशिया गए थे चूंकि युवराज नाबालिग है अतः नियमानुसार पिता के संरक्षण में युवराज को जाने की अनुमति थी।

छ ग राज्य म्यू थाई संघ के समस्त पदाधिकारियों एवँ खिलाड़ियो ने युवराज सिंह के इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के लिए पदक जीतकर बस्तर अंचल और छ ग को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में प्रतिस्थापित करने पर बधाई दी है और 23 अगस्त 2022 को जगदलपुर में आयोजित सम्मान रैली में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Comment