मुख्यमंत्री के लोकार्पण समारोह में सांसद एवं पार्षद को आमंत्रण न दिया जाना दुर्भाग्य पूर्ण, 403 करोड़ रूपये के लोकार्पण राशि में 207 करोड़ की राशि केन्द्र सरकार व पूर्व रमन सरकार द्वारा स्वीकृत की गई थी:- सुभाष पाण्डेय

by Kakajee News

नगर पालिक निगम के पूर्व सभापति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ प्रवास पर 403 करोड़ रूपये के विकास योजना की सौगात दिये जाने को आड़े हाथों लिया है। सुभाष पाण्डेय ने बताया कि 207 करोड़ रूपये की योजना पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह के कार्यकाल एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के राशि घोषित की गई है।

नगर निगम रायगढ़ में 144 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना एवं सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 63 करोड़ की योजना केन्द्र सरकार के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसका सत् प्रतिशत कार्य पूर्ण नही हुआ है। अमृत मिशन योजना से नगर निगम के 48 वार्डो में पेयजल की सुविधा जनक आपूर्ति सुनिश्चित नही की गई है एवं सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य भी प्रारंभ नही हुआ है। ऐसे में झूठी वाह-वाही व सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए लोकापर्ण किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है।

सामान्य प्रशासन के निर्देशानुसार निगम के लोकार्पण कार्यक्रमों की सूचना एवं आमंत्रण सांसद महोदय को एवं सभी पार्षदगणों को निमंत्रण न दिया जाना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उच्च विश्राम गृह (सर्किट हाउस) में लोकार्पण समारोह अपने की कुछ कार्यकर्ताओं के साथ किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। रायगढ़ नगर निगम की सबसे महत्वपूर्ण एवं बड़ी राशि की योजना अमृत मिशन को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी थी, इससे जनता भलीभांति परिचित है।

Related Posts

Leave a Comment