376
रायपुर। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रायपुर से आ रही है। जहां एक एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र ने अज्ञात कारणवश अपने ही कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच मंे जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के एम्स में एक एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र ने शिवम पवार जो कि मध्यप्रदेश के दमोह का रहने वाला था। आज अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है।
बताया जा रहा है कि शिवम पिछले डेढ महीने से पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में रहता था और आज उसके हास्टल के कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची आमानाका पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले को जांच में ले लिया है।
