ACCIDENT NEWS : नेशनल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक चालक की जिंदा जलकर हो गई मौत, यहां का रहने वाला था चालक, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

मुंगेली। सड़क दुर्घटनाओं मंे लोगों की मौत का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दोपहर मुंगेली जिले बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में हुए भीषड़ सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिल से एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनजे 8183 का चालक कोयला लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे के सरगांव के पास सड़क किनारे स्पंज आयरन लोड खडे ट्रक को कोयला लोड़ ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।

इस टक्कर के बाद चालक घायल अवस्था में ही ट्रक में फंसा रहा और ट्रक में कोयला लोड़ होनें की वजह से देखते ही देखते वाहन में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया गया परंतु आग ने भयावह रूप अख्तियार कर दिया जिससे चालक संदीप कुमार साहू की ट्रक में ही फंसकर जिंदा जलकर मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फायर बिग्रेड की 3 गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका तब चालक पूरी तरह जल चुका था और सिर्फ उसका कंकाल बचा हुआ था। इस दुर्घटना में मृत चालक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

Related Posts

Leave a Comment