घर में भूत का साया और रकम डबल करने की बात कहकर नगदी समेत कर ली 75 लाख की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक अनोखा ठगी का मामला सामने आया है। जहां दो आरोपियों ने एक परिवार को घर में भूत का साया और पैसे डबल करने का झांसा देते हुए नगदी रकम व सोने चांदी के जेवरात समेत 75 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों के गृह ग्राम से नगदी व सोनें चांदी की रकम बरामद कर ली गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक परिवार पर भूत का साया होने का भय दिखाकर ठगी के गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 13 लाख रूपए नगदी और 48 ग्राम सोना पुलिया ने बरामद किया है।
इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड में लेकर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र और गुजरात के सूरत ले जाकर ठगी की रकम और सोना जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुषमा प्रभाकर और अशोक भोलावत ने रायपुर के कुशालपुर निवासी 52 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 42 लाख नगदी और 33 लाख के जेवरों की ठगी की थी। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना का है।

Related Posts

Leave a Comment