Raigarh News :- जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह का कहना है कि कांग्रेस विधायक पुत्र की दादागिरी ढाबा से 2 लोगों को हॉकी दिखा कर किया अगवा और मारपीट कर छोड़ा बीच रास्ते पर

by Kakajee News

Raigarh News :- धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया के शराबी पुत्र महेश्वर राठिया ने कल रात्रि 11 बजे शराब के नशे में चरण ढाबा पहुंचा जहां नीरज उपाध्याय व उसके साथी खाना खाने बैठे थे वहां पहुंच कर नीरज को जबरजस्ती हॉकी दिखा कर अपने स्कार्पियो में बैठाया फिर ईश्वर अकेला को नीरज के नम्बर से कॉल करवा कर बुलाया फिर ईश्वर अकेला को भी गाड़ी में जबरजस्ती बैठा कर गंजइपाली जंगल की ओर ले गया।

गाड़ी में विधायक का पुत्र महेश्वर राठिया विधायक के भाई का पुत्र ओमेश्वर राठिया और एक करन नाम के अन्य युवक स्कार्पियो गाड़ी में हॉकी डंडे से लैस हो कर निरज और ईश्वर को जंगल मे लेजाकर ईश्वर अकेला के साथ हाथा पाई की और नीरज उपाध्याय को धमकी दिया कि तुम बहुत इनका सपोर्ट कर रहे ये हमारे दुश्मन हैं। तुमको रहना है तो ठीक से रो नही तो इस्तीफा देदो। ऐसा कह कर नीरज को धमकी दी।

नीरज ने बताया कि उस बीच मेरा मोबाइल महेश्वर ने छीन लिया था जिससे वो किसी को कॉल नही कर पाया। और विधायक स्वम अपने पुत्र को समझाने बार बार कॉल कररहे थे और खुद कार चला कर अपने शराबी पुत्र को खोज रहे थे। मगर महेश्वर अपने पिता को गोल मटोल जवाब देकर फोन काट देता। 1 घण्टे तक ईश्वर को जंगल मे बेल्ट व हॉकी से मारते रहे।

Raigarh News :- इधर घटना की जानकारी नवल राठिया को हुई नवल राठिया भी तत्काल छाल पहुंचे मगर तब तक महेश्वर राठिया को इसकी जानकारी हो गई और समय गवाये बिना नीरज और ईश्वर को खदान के पास बीच रास्ते मे छोड़ कर भाग गए। नवल राठिया नीरज के अगवा होने की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने के थानेदार को भी दी और विधायक के घर जा कर पता किया मगर विधायक पुत्र महेश्वर और स्वम विधायक घर मे दुबक कर रह गए।

Raigarh News : विधायक को चिल्लाया भी मगर अंदर से कोई जवाब नही आया। जबकि एक चौकीदार बैठा था। फिर नवल राठिया ने विधायक को कॉल किया और कहा कि अपने बेटे को गुंडागर्दी करने छोड़े हो क्या।की जिसको मन लगे उठा ले और मारपीट कर जिसमें विधायक ने कोई जानकारी नही होना बताया जबकि वह अपने पुत्र की संदिग्ध स्थिति को देखते हुये खोज स्वंम उसे खोजने निकले। आपको बता दें कि नीरज उपाध्याय को अभी हाल ही में युवा कांग्रेस का महासचिव निर्वाचित किया था। एक तरफ पिता जो विधायक है वो पद देता है दूसरी तरफ विधायक का बेटा उस पद धारी कार्यकर्ता को उठा कर धमकी और उसके साथी को मारपीट करता है।

Related Posts

Leave a Comment