फर्जी आबकारी उप.निरीक्षक को पुलिस ने धर दबोचा, नौकरी लगाने के नाम पर….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में प्रार्थी अक्षय चंद्रा ग्राम महली के द्वारा थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि एक व्यक्ति जो स्वयं को आबकारी का उप.निरीक्षक बताता है, जिसका नाम जगतारण कोसरिया है, जिसके द्वारा मुझे आबकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 50000/ का डिमांड किया है। तथा 10000/ एडवांस में लेकर धोखाधड़ी किया है। रिपोर्ट पर थाना पांडातराई में अपराध पंजीबद्ध कर धारा-170, 420 दर्ज कर विवेचना में लिया गया व थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर उक्त आरोपी का तलाश किया जा रहा था।


विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त व्यक्ति का आबकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है, ना ही वह आबकारी विभाग में किसी भी पद पर कार्यरत है। जिस पर आरोपी जगतारण कोसरिया को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से आबकारी उप निरीक्षक का वर्दी बरामद कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts