छत्तीसगढ़ की अन्तर्राज्यीय सीमा भारी मात्रा में अवैध धान और ट्रक जप्त

by Kakajee News

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर शुरू होने वाले धान खरीदी के ठीक 48 घंटा पहले प्रदेश के अंतर्राज्यीय सीमा कबीरधाम जिले की चिल्फी पर धान के अवैध परिवहनों पर कार्यवाही करने में बड़ी सफलता मिली है। अन्तर्राज्यीय सीमा की निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय संयुक्त माॅनिटरिंग टीम ने देर रात संदेह के आधार पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 3634 को अकस्मात रूकवार जांच की।

जांच में ट्रक में लोड 721 बोरा 215 क्विंटल धान मिली। पुछताछ में ट्रक के वाहन चालक ने धान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी और ना ही उनसे यह भी बताया पाया कि धान कहा से कहा ले जाना है। उनके पास मंडी लाइसेेस से संबंधित कोई दस्तावजे भी नहीं मिला। इससे यह प्रतित होता है कि यह पूरा धान को छत्तीसगढ़ में अवैध तरिके से खपाने की तैयारियां थी। जब्त धान की बाजार मूल्य 4 लाख 60 हजार रूपए आकी गई है। जिला खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम व टीम द्वारा जब्त धान का चिल्फी थाने की अभिरक्षा की रखवाई गई है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा छत्तीसगढ़ के मध्यप्रदेश की सीमा से लगे कबीरधाम जिले में अन्य राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए जिले के 12 अनतर्राज्यीय सीमा पर बैरियर बनाए गए है। इसके अलावा अन्य अंधरूनी मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर महोबे ने बताया कि जिले के 12 अन्तर्राज्यीय सीमा बोडला विकासखण्ड में 11 और पंडरिया विकासखण्ड में एक चेक पोस्ट बनाए गए है।

अन्तर्राज्यीय सीमा पर बनाए गए बैरियरों में बोडला विकासखण्ड के खारा, पंडरिया, भेलवाटोला, बरेण्डा, सिवनीखुर्द, सिवनीखुर्द दो, तरमा, बरबसपुर, झलमला,चिल्फी, तरेगांव जंगल और पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पोलमी शामिल है।

Related Posts