Raigarh News: गरीबों के ठिकाने पर भेदभाव का बुलडोजर चलाने से बाज आए शहर सरकार : विकास केडिया, गरीब विरोधी है राज्य की भूपेश बघेल सरकार 

by Kakajee News

Raigarh News रायगढ़: रायगढ़ जिला भाजपा के युवा भाजपा नेता और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया ने आज देर सुबह शहर के चुनींदा क्षेत्रों में सड़क किनारे मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए शहर सरकार, निगम प्रशासन और जिला प्रशासन के सामूहिक तत्वाधान में बुलडोजर चलाने के अभियान को प्रशासनिक आतंकवाद और गरीबों के साथ भेदभावपूर्ण कार्यवाही करार दिया।

आगे युवा भाजपा नेता ने शहर सरकार और निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम के चारों ओर शहरी क्षेत्रों में खुलेआम सरकारी नजूल जमीनों पर रसूखदारों और संपन्न लोगों के द्वारा अवैध कब्जा और निर्माण किया जा रहा है जिसकी बकायदा लिखित और मौखिक शिकायतें भी निगम और जिला प्रशासन में होने की जानकारी है लेकिन वहां शहर सरकार अवैध कब्जा और निर्माण को मुक्त कराने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं ले रही हैं क्योंकि वहां से उन्हें सुविधा शुल्क मिलने की जनचर्चा पूरे रायगढ़ शहर में है लेकिन आज बिना किसी पूर्व नोटिस जारी किए शहर के सड़कों के किनारे अपने जीविकोपार्जन के लिए थोड़े बहुत जो अवैध टपरी और ठेले लगे हैं उन्हें हटाने के लिए शहर सरकार बुलडोजर लेकर पहुंच जाती हैं जिससे साफ पता चलता है कि शहर सरकार और राज्य की कांग्रेस शासित भूपेश सरकार गरीब विरोधी सरकार है।

आगे भाजपा नेता ने तल्ख लहजे में शहर सरकार को चेताते हुए यहां तक कहा कि अगर कल अथवा निकट भविष्य में कभी भी निगम प्रशासन बिना किसी पूर्व नोटिस जारी किए गरीबों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की कोशिश करती है तो फिर वो अपने भाजपाई साथियों और पीड़ितों के साथ निगम महापौर और निगम आयुक्त के चैंबर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने की स्वतंत्र होंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शहर सरकार और निगम प्रशासन की होगी।

Related Posts