रायगढ़ । कल थाना कोतवाली में मुरलीधर देवांगन (उम्र 55 वर्ष) निवासी कोप्टापारा रायगढ़ द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
पीड़ित/शिकायतकर्ता बताया कि फरवरी 2022 में मोबाईल नंबर 977397XXXX से काल आया जिसने अपना नाम ऐ.के. शास्त्री भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी बताया । उसके बाद पूजा शर्मा नाम की महिला मोबाइल नम्बर 704233XXXX से बात कर हमारे द्वारा लिये गये पालिसियों की जानकारी देने लगी और पालिसी का पैसा वापस दिलाने का भरोसा दिलाई जिसके लिये अमितेश भटाचार्य के एफडीएफसी बैंक अकाउंट कोलकाता के अकांउट में रूपये जमा करने बोली, उन पर भरोसा करके अलग-अलग तिथियों में कुल 96,100/ रूपये जमा किया गया। इसके पश्चात आज तक न ही पालिसी का पैसा वापस दिलाया गया और न ही पैसा वापस किया ।
थाना कोतवाली में आरोपी मोबाइल धारक ऐ0के0 शास्त्री, पूजा शर्मा और एचडीएफसी बैंक के अकाउंट धारक अनिमेश भट्टाचार्य पर धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
