कोरोना वैक्सीन लगने का समय आ गया है, इसका कार्य भी पूरी पादर्शिता के साथ होगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर सब कुछ फीड होगा और मैसेज के माध्यम से पूरी प्रक्रिया होगी। टीकाकरण से पहले विभाग मैसेज एएनएम और वैक्सीन लगने वाले व्यक्ति के पास जायेगा। अब लोगों को याद रखने की जरूरत नहीं है बस अपना मैसेज बाक्स को देखते रहें। कोरोना वैक्सीन के लिये मॉकड्रिल संपन्न हुआ। जिसके बाद साफ हो गया है वैक्सीनेशन का कार्य ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन पोर्टल कोविन को चलाकर प्रशिक्षित कर दिया है। यहां कर्मचारियों को ऑनलाइन अपलोडिंग और टीका लगने के बाद डाटा अपलोड, सूची ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
एएनएम पर भी जायेगा मैसेज
जब टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिये वैक्सीनेशन सेंटर बार सीएमओ कार्यालय से लिस्ट जारी होगी जो ऑनलाइन कोविन पोर्टल पर अपोलड होगी। जिसके बाद मैसेज एएनएम के मोबाइल पर पहुंचेगा, मोबाइल पर मैसेज में जायेगा कि इतने लोगों के वैक्सीन इस तारीख को इस सेंटर पर लगाना है। इसके लिये इस निश्चित समय पर जाना पड़ेगा। जिससे एएनएम भी मैसेज के अनुसार चलेंगी।
मैसेज पर नजर रखें लोग
वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरी ऑनलाइन है। कोविन पोर्टल बनाया है, इस पर पूरा डाटा अपलोड है। इसके लिये उन लोगों को गौर करने की जरूरत है जो स्वास्थ्य कर्मी हैं और वैक्सीन लगनी है। उन लोगों के मोबाइल पर मैसेज पहली व दूसरी बार जायेगा। जिसके अनुसार ही वैक्सीन लगवाने को जाना होगा। अगर मैसेज नहीं देखा और टाइम निकल गया तो दिक्कत हो जायेगी।
क्या है मैसेज की प्रक्रिया
कोविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिये एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों के मोबाइल पर मैसेज जायेगा। इसमें सूची जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सूची तैयार करेंगे जिसके बाद सीएचसी, पीएचसी व क्षेत्र बार दर्ज करेंगे। जिसके बाद सीधे सूची सहित डाटा एएनएम के पास पहुंच जायेंगे। वहीं यही मैसेज वैक्सीन लगवाने वाले के मोबाइल पर भी जायेगा।
केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिये कोविन पोर्टल बनाया है। जिस पर डाटा अपलोड करते हैं, अपलोड डाटा अनुसार हम स्वास्थ्य कर्मियों का केंद्र व क्षेत्र अनुसार डाटा पर एंटर करेंगे वैसे ही मैसेज एक साथ जनरेट जारी होगा। यह मैसेज एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी पर जायेगा। जिसमें पूरी डिटेल होगी कब और कहां वैक्सीन लगेगी, किस समय पहुंचना है।
303
