अंधविश्वास और जल्दी अमीर बनने की लालच में बुजुर्ग महिला की हत्या, पत्थर खदान में फेंका लाश………पढिये पूरी खबर

by Kakajee News

बलौदाबाजार । अंधविश्वास और जल्दी अमीर बनने की लालच में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर पत्थर खदान में फेंक था लाश, 5 माह बाद गिधौरी पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।


बलौदाबाजर जिले के थाना गिधौरी पुलिस को 75 वर्षीय महिला के शव कुम्हारी गांव के रोड किनारे पत्थर खदान में पानी में शव तैरता मिला था पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम किया तब जाकर बुजुर्ग महिला की हत्या होने का खुलासा हुआ। 5 माह से पुलिस लगातार आरोपियों की पता तालाश कर रहे थे वही हत्या के मामले में गिधौरी पुलिस ने आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे मुख्य आरोपी ललित श्रीवास, और ग्राम पंचायत आमाखोवा के सरपंच कमल सिंह सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।


उपपुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि अंधविश्वास और जल्दी पैसे कमाने के लालच में जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए मटिया नमक प्रेत की आवश्यकता होती है जिसके तलाश में प्रकरण का मुख्य आरोपी ललित श्रीवास को ग्राम भवरीद में मृतिका के पास मटिया होने की जानकारी मिली । जिस पर आरोपियों द्वारा ग्राम सरपंच कमल दास से संपर्क कर गड़े धन का लालच देकर उसे अपने योजना में शामिल किया और मृतिका देवमती विश्वकर्मा निवासी ग्राम भवरीद, थाना कसडोल से संपर्क किया।

मृतिका द्वारा मटिया नहीं देने की बात की गई, जिस पर आरोपी द्वारा लालच में आकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 24 सितम्बर 2022 को अपने साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी में गांव भवरीद पहुंचा वहां सरपंच कमल केवट के माध्यम से मृतिका देवमती विश्वकर्मा को गांव के बाहर बुलवाया और अपने साथ अपनी स्विफ्ट गाड़ी में बैठा कर कसडोल मिनी स्टेडियम ले गए।

निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में एक कमरे में रख कर मृतिका को मटिया देने के लालच देकर व डरा धमका कर मनाने का प्रयास किया गया। जिस पर सरपंच से फोन पर बात करने पर सरपंच द्वारा महिला को मार कर फेंक देने का राय दिया गया।

आरोपियों द्वारा भी अन्य मामलों से बचने के डर से मृतिका के हाथ पैर और गला इलेक्ट्रॉनिक तार से बांधकर रात्रि को ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी के पत्थर खदान में बांधकर जान से मारने की नीयत से फेंक दिए जिससे महिला की मृत्यु हो गई ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related Posts

Leave a Comment