संबलपुरी रोड पर धूल से लोग हो रहे परेशान, पानी का नियमित नहीं हो रहा छिड़काव, अधिकारियों का नहीं ध्यान

by Kakajee News

रायगढ़। संबलपुरी रोड पर पुल निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा इस मार्ग पर भारी वाहनों की रेलमपेल लगी होती है। इससे यहां धूल के गुबार उड़ रहे हैं और राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन लोगों का इस मार्ग पर हाल बेहाल है, पर इसके बाद भी अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है और न ही पुल निर्माण में लगे ठेकेदार के द्वारा पानी का नियमित रूप से छिड़काव कराया जा रहा है।
विदित हो कि इंदिरा विहरा के पास से संबलपुरी, बंगुरसिया होते हुए हमीरपुर तक रोड का निर्माण किया जा रहा था। जहां काफी दूर तक रोड का निर्माण तो हुआ, पर अब भी निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। संबलपुरी मार्ग पर पुल का भी निर्माण किया जा रहा है और इस मार्ग पर जब भारी वाहनों की रेलमपेल लग जाती है, तो काफी मात्रा में धूल के गुबार उडऩे लगते हैं। इससे बाईक व सायकिल पर चलने वाले राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग बाईक पर सफर करते हैं, पर धूल की वजह से उनका हाल बेहाल हो जाता है। राहगिरों ने बताया कि नियमित रूप से इस मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है। इस कारण परेशानी बनी हुई है और इसके बाद भी अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
होती है दुर्घटनाएं
बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर चौबिसों घंटे भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है और इस कारण धूल के गुबार उड़ते हैं। ऐसे में कई दफे बाईक सवारों को धूल के कारण आगे का रास्ता तक नजर नहीं आता है और इस वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही है। यही नहीं रोड पर भारी वाहनों की रफ्तार पर भी लगाम नहीं है।

Related Posts

Leave a Comment