प्रदेश में अब स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम शामिल होगा यातायात नियम!

by Kakajee News

प्रदेश में अब स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में यातायात संबंधित नियम शामिल होने जा रहा है जिससे प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे पर लगाम लगाने के साथ-साथ बच्चों और माता-पिता में भी जागरूकता लाई जा सके.. इसे लेकर परिवहन एवं यातायात विभाग के द्वारा एक नई पहल की जा रही है

प्रदेश में आम नागरिकों को हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल के जरिए नागरिकों को सड़क दुर्घटना के बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। वही अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में वाहन में जीपीएस की मॉनिटरिंग के लिए अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) को दिया गया है। राज्य में विद्यालयों में कक्षा पहली से दसवीं तक में अनिवार्य रूप से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को शामिल किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पाठ्यपुस्तकों में यातायात शिक्षा सामग्री, विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता एवं सजगता के उन्नयन के लिए कार्यक्रम, स्कूल बस संचालन में मानक व्यवस्था स्थापित करने संबंधित कार्यवाही पर चर्चा हुई। विद्यालयों में कौन बनेगा सड़क सुरक्षा चैम्पियन जैसे कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट वर्क भी दिए जा रहे है।

अब तक विद्यालयों में यातायात संबंधित नियमों पर आधारित 4578 क्विज का आयोजन किया जा चुका है और विजेता अपना सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर रहें है।वही इस नई पहल से स्कूली बच्चों में यातायात को लेकर नियमों की जानकारियां हासिल होगी साथ ही वह दूसरों को इस बारे में जानकारी बांट पाएंगे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी व लोग सुरक्षित सफर कर पाएंगे।

Related Posts