रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने विभागीय सर्जरी करते हुए एक बार फिर 15 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। इस ट्रांसफर आदेश के मुताबिक रक्षित केंद्र से 5 सहायक उप निरीक्षक, 9 प्रधान आरक्षको को जिले के अलग-अलग थानों में भेजा गया है, जिसके अनुसार थाना पुसौर में पदस्थ कोसो सिंह जगत सहायक उपनिरीक्षक को थाना कोतरारोड में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।