चार बच्चों की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, दो डाक्टर सहित मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक पद मुक्त

by Kakajee News

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मेडिकल कालेज में बीते चार दिसंबर की रात अचानक बिजली गुल होनें के बाद वेंटिलेटर में इलाज का लाभ ले रहे चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक व सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ लखन सिंह के साथ-साथ शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. कमलेश विश्वकर्मा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मंजू एक्का को निलंबित कर दिया गया है।

चार दिसंबर की रात अंबिकापुर स्थित देवेन्द्र कुमार सिंहदेव मेडिकल कालेज में इलाज के लिये भर्ती चार मासूमों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये थे और जांच के बाद अस्पताल मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक व सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ लखन सिंह के साथ-साथ शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. कमलेश विश्वकर्मा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मंजू एक्का को निलंबित कर दिया गया है।


आज छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा विभाग द्वारा जारी आदेश में राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में डाॅ आरसी आर्या संचालक सह प्राध्यापक पौथोलाॅजी विभाग को अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किये हैं। साथ ही साथ इस आदेश में डाॅ आरसी आर्या द्वारा कार्यभार ग्रहण के दिनांक से डाॅ लखन सिंह प्राध्यापक मेडिसिन विभाग अपने संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त भी कर दिये गए हैं।


यहां यह बताना लाजमी होगा कि राज माता देवेन्द्र कुमार सिंहदेव मेडिकल कालेज में विगत चार दिसंबर की रात अचानक बिजली गुल होनें से चार बच्चों की मौत हो गई थी और 6 बच्चों की हालत गंभीर होनें के बाद प्रशासनिक जांच के आदेश जारी हुए थे और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए अंबिकापुर पहुंचकर इस मामले में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई के आदेश जारी किये थे इसके बाद से आज यह आदेश जारी होनें के बाद इस बात के संकेत है कि राज्य सरकार ने चार मासूम बच्चांे की मौत के बाद मामले को कितनी गंभीरता से लिया है।

Related Posts

Leave a Comment