रायगढ़ । शहर एवं जिले में प्रदूषण बहुत ही तीव्र गति से बढ़ रहा है शहर वासी प्रदूषण की मार को विगत वर्षों से झेल रहे है इस बावजूद भी पर्यवरण विभाग की अंधेरगर्दी खत्म होने का नाम नही ले रही। हर माह एक नए उद्योगों को जनसुनवाई की मंजूरी देकर शहर एवं जिले को मौत के मुह में धकेल रहा है पर्यावरण विभाग , बढ़ते उद्योगों के कारण अनेक लोगो को विभिन्न प्रकार की बीमारियां का सामना करना पड़ रहा है । यह विषय अत्यंत चिंता जनक है । इस प्रदूषण से उद्योगों के असपास के स्थानीय वाशिन्दों को भी काफी ज्यादा परिशनियो का सामना करना पड़ेगा ।
इसी तारतम्य में भाजपा नेता प्रवीण द्विवेदी के मार्गदर्शक पर भाजयुमो नेता आकाश शर्मा के नेतत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण विभाग में जोरदार विरोध किया एवं जनसुनवाई निरस्त करने की मांग को किया । इसके साथ साथ रायगढ़ में सबसे ज्यादा चर्चित और विशाल प्लांट जिंदल सीमेंट उद्योग की जनसुनवाई आगामी 29 दिसंबर को जनसुनवाई की मंजूरी दी गई है ।
जिससे शहर के युवा साथी अत्यंत आक्रोशित नजर आ रहे है । चेतावनि स्वरूप भाजयुमो नेता आकाश शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो शहर का वातावरण काफी धूमिल हो जाएगा और समस्त युवा साथी के साथ हम पर्यावरण विभाग के घेराव करने को बाध्य होंगे


