सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नव गठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक में मारपीट की इस घटना के बाद तहसीलदार के विरुद्ध जमावड़ा शुरू हो गया था,नाराज लोगो के साथ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े सहित अन्य लोगों ने सड़को पर उतर कर जमकर हंगामा किया और तहसीदार को गिरिफ्तार करने की मांग की। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए तहसीलदार साहब थाने आ गए, लेकिन यहां भी कांग्रेसियों ने आकर थाने का घेराव कर दिया और थाने के अंदर पहुंच गए ऐसे में तहसीलदार साहब पुलिस को भी असहाय समझते हुए थाने के अंदर बने टॉयलेट में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उन्हें इस बात का अंदेशा था कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ उनसे हाथापाई कर सकती है या स्थिति हाथापाई से भी ज्यादा बिगड़ सकती है। लिहाजा उन्होंने खुद को और भीड़ को दोनों को ही सुरक्षित रखने के लिए टॉयलेट के अंदर ही रहना मुनासिब समझा। फिलहाल राज्य सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।
यूं तो छत्तीसगढ़ में कांगे्रस की सरकार है और कांगे्रस के नेताओं की ही अधिकारी पिटाई कर दे तो मामला गंभीर हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या कल दोपहर नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिले के बरमकेला ब्लाक में सामने आया जब तहसीलदार ने एक कांगे्रस नेता को उसकी दुकान में जाकर राॅड व लात घुसों से इतनी पिटाई कर दी कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। जानकारी मिलते ही रायगढ़ विधायक अपने समर्थकों के साथ बरमकेला पहुंचे गए और उनके समर्थकों ने लाठी डंडो से लैस होकर हंगामा मचाते हुए थाने व तहसीलदार कार्यालय का घेराव करते हुए चक्काजाम कर दिया।
इस संबंध में रायगढ़ विधायक बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत के द्वारा हमारे कांगे्रसी नेता नीलाम्बर नायक के दुकान में घुसकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। जिससे उनके सिर व कान में चोट लगी है, चार से पांच लोगों के द्वारा उससे मारपीट की गई है ऐसा उनके पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट के आधार पर जो जानकारी मुझे मिली है उसके तहत 352, 307, 34 की धारा लगी है। निश्चित रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह का कृत्य करना अशोभनीय लगता है। मै इस कृत्य की निंदा करता हूं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
सरकारी अधिकारी द्वारा कांगे्रस नेता की बेदम पिटाई होनें के बाद पीड़ित कांगे्रस नेता के नीलाम्बर नायक के बेटे ने कल शाम बरमकेला थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर धारा 307, 452, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करके फरार तहसीलदार व उनके साथियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि प्रार्थी सुरेन्द्र नायक ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता नीलाम्बर नायक को तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत एवं अन्य चार लोगों के द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट की गई। प्रार्थी सुरेन्द्र नायक के बयान एवं डाक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ अनंत एवं चार अन्य के खिलाफ धारा 452, 307 34 कायम किया गया है और अभी विवेचना जारी है।
बहरहाल सरकारी अधिकारी द्वारा कांगे्रस की सरकार होते हुए भी कांगे्रस नेता की बेदम पिटाई करने का यह मामला सुर्खियों में है और इसलिये राज्य सरकार ने भी दोषी तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को बर्खास्त करने के आदेश देते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। देखना यह है कि इस घटना को लेकर कांगे्रसी आगे क्या कदम उठाते हैं।
