बालोद । प्रदेश के कई जिलों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियांे का आतंक बना हुआ है। लगातार बढ़ते जंगली हाथियों की संख्या और पड़ोसी प्रांत से आए दिन जंगली हाथियों की आमद से यह आतंक और बढ़ते जा रहा है। इसी बीच बालोद में एक बार फिर से एक बड़े दंतैल हाथी ने दस्तक देते हुए एक दर्जन से भी अधिक गांव के ग्रामीणों को दहशत मंे डाल दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बालोद गुरूर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धानापुरी परिसर में अपने दल से बिछड़ा एक दंतैल पहुंच चुका है। इस दंतैल के द्वारा कई एकड़ में लगे फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है। गांव में दंतैल हाथी आने की सूचना मात्र से गांव के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।
इस संबंध मंे वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि धानापुरी परिसर में एक दंतैल विचरण कर रहा है। क्षेत्र में दंतैल की मौजूदगी को देखते हुए नंगझर, हितेकसा, गोटाटोला, चूल्हापथरा, रूपूटोला सहित एक दर्जन से भी अधिक गांव के ग्रामीणांे को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही साथ गावं में मुनादी कराकर देर शाम घर से बाहर नही निकलने की समझाईश दी जा रही है, ताकि क्षेत्र में जनहानि की घटना घटित न हो।
विदित रहे कि प्रदेश के कई जिलांे में पिछले कई सालों से जंगली हाथियों का आतंक व्याप्त है। इनमें से कई ग्रामीण क्षेत्र में आज भी ऐसे हैं जहां शाम ढलते ही गांव की गलियां सुनी हो जाती है और गांव के ग्रामीण बारी-बारी से रतजगा करके अपने व अपने परिवार की जान की रक्षा कर जीवन यापन करने पर विवश हो चुके हैं।
