रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में सोशल मीडिया में सक्रिय एक लड़की ने अपने ही घर के छत के उपर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बीकाॅम अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही युवती लीना नागवंशी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय थी और इंस्टाग्राम में उसके 10 हजार से अधिक फालोअर्स थे। जिसमें फिल्मी गानों के अलावा अन्य विदेशी धुनों पर कई वीडियो अपलोड है और अचानक इस युवती के आत्महत्या को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
सोशल मीडिया में सक्रिय लीना नागवंशी की आत्महत्या के मामले में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के प्रमुख ने इस पूरे मामले में चक्रधर नगर थाने के उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार का कहना है कि आज एक बजे सूचना मिली कि केलो विहार कालोनी में रहने वाली 22 साल की लीना नागवंशी ने अपने घर के छत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जब वहा पहुंची तो घर के छत पर लगे पाईप में अपनी चुनरी से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गई थी और घर वालों ने उसे जिंदा समझ कर उतार लिया था। पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा गया है। घटना स्थल से लडकी का मोबाईल जब्त किया गया है और वहां से कोई सुसाईड नोट बरामद नही हुआ है।
बहरहाल सोशल मीडिया के सबसे सक्रिय साईट इंस्टाग्राम में आत्महत्या करने वाली 22 साल की युवती लीना नागवंशी के दस हजार से भी अधिक फालोअर्स है। साथ ही साथ उसके कई वीडियो लाईक भी किये गए हैं। जिनमें हिंदी गानों के साथ-साथ अंगे्रजी गाने भी शामिल है। कहा जा रहा है कि अपनी निजी कारणों से परेशान होकर अपनी जिंदगी को अलविदा कहा है। देखना यह है कि अचानक इस सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाली युवती के कथित आत्महत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आता है या नही।
