208
रायपुर। खाना बना रही महिला पर पीछे से अज्ञात युवक ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भिजवाते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के मुझगहन स्थित टेकारी गांव निवासी फूलबाई 55 साल घर में खाना बना रही थी। इसी दरम्यान कोई अज्ञात युवक घर में घुसा और महिला के सिर में पीछे से हथौड़े से वार कर फरार हो गया। लहुलूहान हालत में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुझगहन थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहंुचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ही बेटे से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शक के आधार पर पुलिस को महिला के बेटे की तलाश में जुट गई है।
